11/06/2013 पर आधारित सूची
अब व्यक्तिगत तथा वेतन की जानकारी फिरोजपुर की बैवसाइट व्यक्तिगत प्रबंधन सूचना प्रणाली पर भी देखी जा सकती है। अब कोई भी अपने पी एफ का 8 अंकों का नम्बर भरेगा और ddmmyyyy फार्मेट में अपनी जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में भरनी होगी। यह सुनिश्चित कर लें कि आपके कम्प्यूटर पर जावा साफ्टवेयर होना चाहिए।
फिरोजपुर मंडल स्टाफ के पद रिक्त होने के दिन ही पदोन्नति का काम शुरू किया है। दिनांक 01/05/2013 को अप्रैल 2013 माह के दौरान सेवानिवृत्त, मृत स्टाफ के स्थान पर 13 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
सभी बिल क्लर्क वित्त वर्ष 2013-14 के लिए आयकर की कटौती सुनिश्चित करें।
वे कर्मचारी जिनके पास ई-मेल आई डी है वे 09779232600 पर एस0 एम0 एस0 करें ताकि कार्मिक विभाग की जानकारी ई-मेल द्वारा भेजी जा सके।
लगभग 1100 कर्मचारियों की अनपेड लिस्ट की सूची बेवसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित कर्मचारी राशि के भुगतान के लिए हित निरीक्षक को आवेदन कर सकते हैं।
एकल खिड़की व्यवस्था का विस्तार हित निरीक्षक कार्यालय में भी कर दिया गया है। अब स्टाफ अपनी शिकायतें/प्रार्थना किसी भी हित निरीक्षक कार्यालय में दे सकते हैं।
कार्मिक शाखा द्वारा स्टाफ तथा उनके बच्चों के लिए स्टाफ बेनिफिट फंड से फिरोजपुर में कम्प्यूटर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आवेदन हित निरीक्षक को भेजे जा सकते हैं।
कोई भी कर्मचारी अपनी शिकायत के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को प्रत्येक मंगलवार को 16:00 से 17:00 के बीच मिल सकते हैं।
हित
फिरोजपुर मंडल 22 जून 13 से 29 जून 13 तक कर्मचारियों के बच्चों 12 से 16 साल तक तथा महिला कर्मचारियों का श्रीनगर मे कैंप लगा रहा है । जो जाना चाहते है हित कार्यालय में 7 जून तक अर्जी दे सकते है ।
जिन कर्मचारियों के बच्चे तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वे एस बी एफ से तकनीकी छात्रवृत्ति के लिए हित निरीक्षक कल्याण/फिरोजपुर को आवेदन करें।
वे कर्मचारी जो बीमारी की छुट्टी पर हैं और जिनकी छुट्टियाँ समाप्त हो चुकी है वे एस बी एफ से 5000 रुपए की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए अपने हित निरीक्षक फिरोजपुर को आवेदन कर सकते हैं।
रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए पंचकूला में होस्टल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो कर्मचारी इसका लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे वरि0 मंडल कार्मिक अधिकारी/अंबाला अथवा हित निरीक्षक को 09729539640 पर आवेदन कर सकते हैं।
विकलांग कर्मचारी तथा विकलांग बच्चे के लिए व्यवसायिक ट्रेनिंग हेतु एस बी एफ से 1000/- प्रतिमाह प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हित निरीक्षक को आवेदन करें।
2800/- से कम ग्रेड पे लेने वाले कर्मचारियों के बच्चों जो एम0 बी0 ए0 की पढ़ाई कर रहे हैं को 1000/- प्रतिमाह दिया जाता है। मुख्य हित निरीक्षक/कल्याण/फिरोजपुर को आवेदन करें।
ग्रुप डी स्टाफ ग्रेड पे 1800/- के वे बच्चे लड़का तथा लड़की जो डिग्री डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं। स्टाफ बेनिफिट फंड से क्रमश: 1200 रुपए तथा 1000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति के पात्र हैं। मुख्य हित निरीक्षक/हित निरीक्षक को आवेदन करें।
यह भी निर्णय लिया गया है कि ग्रुप सी तथा डी के रेलवे कर्मियों तथा उनके अपंग बच्चों को ट्राईसाईकिल दिया जाएगा। पात्र कर्मचारी मुख्य हित निरीक्षक/हित निरीक्षक को आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियर विभाग के सभी गेटकीपरों को विशेष भत्ते का लाभ बढ़ाकर रु0 375 कर दिया गया है। सभी बिल लिपिक इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।
लारसजेस स्कीम के अंतर्गत सैफ्टी स्टाफ ग्रेड पे 1800/-, 1900/- तथा लोको पायलट से सैफ्टी स्कीम के लिए वी आर एस के विकल्प जनवरी एवं जुलाई माह में मांगे गए हैं। पी-6 में आवेदन दे सकते हैं। विवरण के लिए संबंधित हित निरीक्षकों से सम्पर्क करें।
फिरोजपुर मंडल संगीत के लिए अंतरमंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 मार्च 2013 को फिरोजपुर में कर रहा है।
फिरोजपुर ने फेसबुक पर ‘Ferozepur division northern railway’ नामक एक वेब लांच किया है। इस वेब से फिरोजपुर मंडल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ग्रुप सी एवं डी (गैर सचिवीय) रेल कर्मचारी जो रेलवे अस्पताल में काम करते हैं, को अस्पताल रोगी केयर भत्ता तथा रोगी केयर भत्तों के रेट दोगुणा कर दिए गए हैं।
कार्मिक शाखा के चयन/पदोन्नतियाँ
40 प्रतिशत प्रोमोटी कोटा में जे ई-II/सिगनल के 13 पदों का चयन आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
सैक्शन कनटरौलर ग्रेड पे 4200 के चयन के लिए लिखित परीक्षा 26 मई 2013 को हुई थी । रिजलट आना वाकी है ।
गुड्स गार्ड रैंकर कोटे की लिखित परीक्षा 16 एवं 23 मार्च 13 को हो गई है, रिजल्ट निकल गया है । 24 स्टाफ पास हुया है । फाइ्रनल पैनल बनना वाकी है ।
शंटिंग जमादार के लिए लिखित परीक्षा 6 जुलाई 2013 को होगी।
जे0 ई0-II/इलेक्ट्रिक ग्रेड पे 4200/- की लिखित परीक्षा 22 6 13 को फिरोजपुर में होगा ।
जे0ई0-II/टैली की लिखित परीक्षा दिनांक 01/06/13 को हो गई है, रिजल्ट निकल गया है। कोई भी कर्मचारी पास नही हुया ।
एम सी एम/पेन्टर/कै0 एवं वै0 ग्रेड पे 4200/- की सूटेबिलटी 11 जून 2013 को हो गयी है । परोसीडिंग त्यार हो रही है ।
एम0 सी0 एम0/वेल्डर/कै0 एवं वै0 ग्रेड पे 4200/- की सूटेबिलटी 11 जून 2013 को हो गयी है । परोसीडिंग त्यार हो रही है ।
एम0 सी0 एम0/कारपैंटर ग्रेड पे 4200/- की सूटेबिलीटी 11 जून 2013 को हो गयी है । परोसीडिंग त्यार हो रही है ।
एम0 सी0 एम0/मिल राइट फिटर एम0 सी0 एम0 करेन जमादार, एम0 सी0 एम0 कमप0 डराइवर एएम0 सी0 एम0 आर मेचर वाइंडर , एम0 सी0 एम0 डीजल मकैनिक ग्रेड पे 4200/- की सूटेबिलटी 11 जून 2013 को हो गयी है ।
टैक्निशयन-II/मिस0 ग्रेड पे 2400/- के पद के लिए टैक्निशयन-III/मिस0 कैटेगरीज जैसे की लाईन मैन, ब्लैक स्मिथ, हैमर मैन इत्यादि का ट्रेड टेस्ट दिनांक 16/05/13 को हो गया है। नतीजा आना वाकी है ।
ए एल पी ग्रेड पे 1900 रैंकर कोटा के चयन के लिए लिखित परीक्षा 29 जून 2013 को निर्धारित की गई है।
जे0ई0/ टी आर डी, 25 प्रतिशत इंटरमीडिएट कोटा के अन्तर्गत ग्रेड पे 4200 के चयन की लिखित परीक्षा जो कि 18 मई 2013 को मंडल कार्यालय फिरोजपुर छावनी हुई थी का नतीजा निकल गया है । अन्ितम पैनल बनाना वाकी है ।
टैक्निशयन-III/ओ ई एंड पी, ग्रेड पे 1900/- के 7 पदों को भरने के लिए हैलपर खलासियों ग्रेड पे 1800/- इलैक्टरिक पावर स्टाफ से निरधार परफारमें पर 31 मई 2013 तक अवेदन मांगे जा चुके है ।
जे0ई0/ डीजल इलैक्ट, 25 प्रतिशत इंटरमीडिएट कोटा के अन्तर्गत ग्रेड पे 4200 के चयन के लिए लिखित परीक्षा 29 जून 2013 को निर्धारित की गई है ।
जे0ई0/ डीजल मकैनीकल, 25 प्रतिशत इंटरमीडिएट कोटा के अन्तर्गत ग्रेड पे 4200 के चयन के लिए लिखित परीक्षा 29 जून 2013 को निर्धारित की गई है ।
कारपैंटर ग्रेड 1 ग्रेड पे 2800 की सूटेविलीटी टैस्ट के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है । बोर्ड नामित हो गया है ।
पैंटर ग्रेड 1 ग्रेड पे 2800 की सूटेविलीटी टैस्ट के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है । बोर्ड नामित हो गया है
मोटर टरौली ड्राइवर ग्रेड पे 2800 की सूटेविलीटी टैस्ट के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है । बोर्ड नामित हो गया है |